करनाल (हरियाणा):- एशियन गेम्स 2023 के पदक विजेता हरियाणवी खिलाड़ियों के ‘सम्मान समारोह’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं इस कार्यक्रम को गर्व और आभार का कार्यक्रम कहूंगा। गर्व हमें इस बात का है कि खेलों की दुनिया में हरियाणा ने अपना एक स्थान बनाया है।
हरियाणा देश या विदेश में खेले जाने वाले खेल में अपनी भागीदारी कर औसत पर 30 से 40 प्रतिशत मेडल हमारे हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। इसलिए हम कहते हैं कि हमें अपने हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं सभी हरियाणा के खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “हरियाणा में 15 खेलों इंडिया केंद्र को मंजूरी मिली है और सभी केंद्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए की राशि मिली है। 15 में से 10 केंद्र का आज उद्घाटन हुआ है और अन्य 5 का अगले वर्ष में उद्घाटन होगा।