वास्तु शास्त्र के अनुसार नए और पुराने कपड़ों को भी वास्तु से जोड़ा गया है। बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि उन्हें नए कपड़े कब खरीदने चाहिए और पुराने कपड़ों का क्या करना चाहिए। साथ ही किस रंग के कपड़े पहनने से उन्हें क्या लाभ होगा यह भी लोग नहीं जानते हैं। वास्तु शास्त्र में इन सभी बातों के अच्छे-बुरे परिणामों के बारे में बताया गया है।’
ज्योतिष ग्रंथ बृहतजातक में कपड़ों से जुड़े वास्तु का उल्लेख मिलता है। यदि इसमें बताई गईं कुछ वास्तु टिप्स का ध्यान रखा जाए तो आप कई तरह की परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं।
कपड़े खरीदने का चुने सही दिन
ज्यादातर लोग शॉपिंग करते वक्त इस बात का ध्यान नहीं रखते कि उन्हें कब नए कपड़े खरीदने चाहिए और कब नहीं। पंडित जी कहते हैं ‘गुडलक के लिए बहुत जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि नए वस्त्र आपको किस दिन खरीदने चाहिए। शुक्रवार का दिन नए कपड़े खरीदने के लिए अच्छा होता है। वहीं शनिवार के दिन आपको नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन खरीदे गए कपड़े फलते नहीं हैं।’
नए कपड़े खरीदने के लिए कौन सा नक्षत्र सबसे शुभ माना गया
नए कपड़े खरीदने के लिए कौन से नक्षत्र सबसे शुभ माने गए हैं। माना गया है कि शुक्रवार के दिन नए कपड़े खरीदने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। मगर आप अश्विनी, चित्रा और रोहिणी जैसे नक्षत्रों में भी कपड़े खरीद सकती हैं और इसके लिए आपको शनिवार का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
कपड़े का जलना और फटना दोनों ही वास्तु के हिसाब से अशुभ माना गया है
कई लोग जले और फटे हुए कपड़ों को सहेज कर रख लेते हैं। कई लोग कपड़े के ज्यादा न जलने और फटने पर उसे वैसे ही धारण भी कर लेते हैं मगर वास्तु के हिसाब से इसे सही नहीं माना गया है। पंडित जी कहते हैं। ‘कपड़ा नया हो या पुराना जलने और फटने पर उसे संभाल कर न रखें।
यह अशुभ होता है और इसे पहनने से जीवन में नकारात्मकता आती है। अगर कपड़ा एकदम नया है और आप उसे फेंकना नहीं चाहते हैं तो आप उसे अच्छी तरह से रफू कराएं। रफू किए हुए कपड़ों को किसी शुभ अवसर पर पहनने से बचें।
वास्तु के हिसाब से कपड़ों के रंग का भी बहुत महत्व होता है
खासतौर पर अगर आप बहुत नकारात्मक सोच रखते हैं या आपका मन अशांत रहता है तो आपको सफेद रंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए। वहीं अगर आप किसी भी काम को कर पाने में जल्दी सफल नहीं हो पाते हैं तो आपको पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए। सफेद रंग के कपड़ों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और पीले रंग के कपड़ों को गुरू ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है। यह दोनों ही ग्रह वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माने गए हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114