भोपाल (मध्य प्रदेश):- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति को घर ले जाते हुए दिखे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। विघ्नहर्ता सबके जीवन में विघ्न हरे, सुख और शांति की वर्षा करे, सबका मंगल और कल्याण हो यही उनसे प्रार्थना है हमारा प्रदेश और देश विकास पद की ओर आगे बढ़ता रहे और जनता खुश हो यही मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।
वहीं रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए इसरो के चंद्रयान-3 मून मिशन की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है। अध्यात्मिक और पूजा पाठ के क्षेत्र में भी इसे शामिल किया जा रहा है। रायपुर, छत्तीसगढ़ में, चंद्रयान-3 की तर्ज पर गणेश पूजा के पंडाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चंद्रयान मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को दिखाया जाएगा। इस उद्घाटन के लिए रायपुर में 120 फीट ऊंचा गणेशोत्सव पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है दर्शाना कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान ने सॉफ्ट लैंडिंग कैसे की।
रायपुर के कालीबाड़ी में स्थित इस पंडाल को चंद्रयान 3 के मॉडल पर आधारित बनाया जा रहा है, और यहां के गणेश उत्सव समिति और कारीगर चंद्रयान की थीम पर काम कर रहे हैं। इस आकर्षक पंडाल का उच्चतम ऊंचाई और चौड़ाई 120 फीट और 70 फीट है, और यह एक रॉकेट की शक्ल में तैयार किया जा रहा है, जो कि चंद्रयान-3 से मेल खाता है। इस पंडाल को बनाने के लिए कोलकाता के 30 कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं, और यह पूरी तरह से बांस से तैयार किया जा रहा है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114