Dastak Hindustan

इंदौर की गंभीर नदी में फंसे 21 लोग

इंदौर (मध्य प्रदेश):- इंदौर में SDRF की टीम ने गंभीर नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण 21 फंसे हुए लोगों को बचाया। इंदौर में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। पानी कहर बनकर गिर रहा है। इंदौर में शुक्रवार शाम चार बजे से अब तक 10 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर के नदी-नाले उफान पर हैं। पानी बढ़ने के कारण राऊ तहसील के ग्राम कलारिया में गंभीर नदी दो भागों में बंट गई। इससे गांव के दोनों ओर से पानी बहने लगा। बीच में 21 लोग फंस गए। हालांकि जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उनकी जान बचा ली।

मछुआरे और मजदूर डेम के समीप फंस गए थे। जिन्हें एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बचा लिया। एसडीएम राकेश परमार और उनकी टीम मौके पर मौजूद है। गंभीर नदी में ज्यादा पानी बढ़ने के कारण नदी दो भागों में बंट गई थी। इस कारण बीच में मछुआरे और मजदूर फंस गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रातभर से जारी बारिश के कारण इंदौर सहित आसपास के हालात खराब हैं। घरों में पानी भरा गया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *