लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के कारण मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश जारी है। आने वाले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दिन की शुरुआत उमस भरी भीषण गर्मी से हुई। वहीं दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा हुई। बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में शुक्रवार को ज्यादातर मौसम साफ रहेगा। दिन में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें