नई दिल्ली :- दिग्गज गायिका आशा भोसले हाल में ही 90 साल की हो गई हैं। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को आशा भोंसले ने कई सदाबहार गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री को आशा भोसले ने अपने जीवन के करीब 80 साल दिए हैं। उन्होंने 12,000 गीत को अपनी सुरीली आवाज दी है। 90 साल की उम्र में भी आशा भोसले एकदम फिट है और बड़े-बड़े मंचों पर अपनी आवाज से समां बांध देती हैं। हाल में ही आशा ताई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आशा भोसले स्टेज पर न सिर्फ गाना गा रही हैं, बल्कि उनका अलग ही स्वैग देखने के मिल रहा है।
हालिया कॉन्सर्ट में मचाई धूम
दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में ये साबित कर दिया कि उम्र किसी चीज की सीमा तय नहीं करती। हर उम्र में इंसान अपने आप को निखार सकता है। आशा ताई के सामने आए वीडियो में वो न सिर्फ कमाल का गाना गाते हुए सुर से समा बांध रही हैं, बल्कि वो इस वीडियो में ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गायिका का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिला है। आशा भोसले स्टेज पर गाते हुए धमाल मचा रही हैं। उनका स्वैग अलग ही लग रहा है।