नई दिल्ली :- कर्मचारियों की संख्या के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग में अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट टॉप पर है। वर्ल्ड स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी इस लिस्ट में भारतीय कंपनियों में टाटा की आईटी कंपनी टीसीएस, रिलायंस, इंफोसिस और महिंद्रा भी शामिल हैं, लेकिन केवल टीसीएस ही टॉप-10 में है। बाकी टॉप-50 में भी नहीं हैं। टीसीएस छठे, इन्फोसिस 56वें, महिंद्रा 70वें और रिलायंस इंडस्ट्रीज 79वें पायदान पर है।
टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस में 614795 कर्मचारी हैं। जबकि, इन्फोसिस में 300000 और महिंद्रा में 260000 कर्मचारी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 236334 इंप्लाई काम करते हैं। कर्मचारियों के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट में 2100000 कर्मचारी हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन है, जिसमें 1541000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
किस कंपनी में कितने कर्मचारी और उसकी रैंक
1. वॉलमार्ट: 2,100,000
2. अमेजन: 1,541,000
3. फॉक्सकॉन: 826,608
4. एक्सेंचर: 732,000
5. फॉक्सवैगन: 676,915
6.टाटा कंसल्टेंसी: 614,795
7.डॉयचे पोस्ट: 583,816
8.BYD: 570,100
9. फेडएक्स: 530,000
10. कम्पास ग्रुप: 500,000
11. यूनाइटेड पार्सल सेवा: 500,000
12. क्रोगर: 500,000
13. होम डिपो: 475,000
14. गज़प्रोम: 468,000
15. एग्रीकल्चर बैंक: 452,258
16. चाइना मोबिल: 450,698
17. जिंगडोंग मॉल: 450,679
18. टार्गेट: 440,000
19. आईसीबीसी: 427,587
20. सोडेक्सो: 422,000
21. अहोल्ड डेल्हाइज़: 414,000
22. स्टारबक्स: 422,000
23. जार्डिन मैथेसन: 400,000
24. यम चाइना: 400,000
25.युनाइटेड हेल्थ: 400,000
26. पेट्रोचाइना: 398,440
31. टोयोटा: 375,235