नई दिल्ली ब्यूरो :- कांग्रेस शासित राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि दिल्ली पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करने की उम्मीद है।