Dastak Hindustan

नीशीथ प्रमाणिक की कार पर तीर-बम से हमला

पश्चिम बंगाल:- कूचबिहार के दिनहाटा में नामांकन पत्रों की जांच के के दौरान BDO कार्यालय भवन की ओर जाने के समय कथित तौर पर हमले पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि  राज्य में अराजकता है, हमारी गाड़ी पर तीर मारा गया। कहीं बम मारे जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को हर दिन तोड़ा जा रहा है। पुलिस के सामने यह हो रहा है।

हम आगे नहीं जा पा रहे, तृणमूल विधायक BDO कार्यालय में बैठे हुए हैं, एक विधायक BDO कार्यालय में कैसे बैठ सकते हैं? नामांकन पत्रों की जांच सेंट्रल फोर्स की निगरानी में होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बीच हिंसा खत्म नहीं हो रही है। शनिवार को कूचबिहार जिले के साहेबगंज में केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और भाजपा विधायक सुकुमार रॉय की कार पर हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान जमकर बमबाजी हुई। बताया जा रहा है कि स्क्रूटनी के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने मामला शांत कराया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निशीथ प्रमाणिक की कार पर बम फेंका गया। पुलिस सचमुच लाचार है। उदयन गुहा अपने गुंडों के साथ 1000-1500 लोगों के साथ वहां खड़ा है। वे हमारे कार्यकर्ताओं के हाथों से फॉर्म बी छीन रहे हैं। चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन चुपचाप बैठा है। अगर किसी मंत्री पर इस तरह हमला किया जा सकता है, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि पश्चिम बंगाल की स्थिति क्या होगी। क्या ममता बनर्जी राज्य चला रही हैं या नाटक कर रही हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *