गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):- गोरखपुर जिला प्रशासन ने माफिया विनोद उपाध्याय के आवास पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद गोरखपुर का ये माफिया शासन द्वारा चिन्हित है। इसपर 32 मुकदमें हैं जिसमें से 4 हत्या और 4 गैंगस्टर के मामले हैं। रंगदारी एंव हत्या के प्रयास के मुकदमें हैं। उस पर 50 हजार का इनाम भी है जिसे और बढ़ाया जाएगा। ये कई दिनों से फरार है। इसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था।
गोरखपुर के सिटी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, जनपद गोरखपुर का ये माफिया शासन द्वारा चिन्हित है। इसपर 32 मुकदमें हैं जिसमें से 4 हत्या और 4 गैंगस्टर के मामले हैं। रंगदारी और हत्या के प्रयास के मुकदमें हैं। उस पर 50 हजार का इनाम भी है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। ये कई दिनों से फरार है. इसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था।
उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण या माफिया की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार का बुलडोजर लगातार चल रहा है। ताजा मामला गोरखपुर के टॉप फाइव माफिया में शामिल विनोद उपाध्याय का है। माफिया विनोद उपाध्याध की बेनामी संपत्ति पर गोरखपुर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी के आदेश पर गुलरिया थाना क्षेत्र स्थित मकान को जमींदोज कर गया।500 स्क्वायर मीटर पर बने मकान में कुछ दिन पहले तक विनोद उपाध्याय का परिवार रहता था। अब योगी सरकार का बुलडोजर चल गया है। परिवार के लोग मकान पर ताला लगाकर पहले ही फरार हो गए थे। आज भारी दल बल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने माफिया का मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114