Dastak Hindustan

उत्तराखंड सरकार ने 6 महीनों के लिए हड़ताल पर लगाई रोंक

देहरादून (उत्तराखंड):- राज्य में चल रही चारधाम यात्रा और मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर 6 महीने के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी है। आपको बताते चले कि, सीएम धामी ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा और मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर हड़ताल पर रोक लगा दी है।

कर्मचारियों से कहा गया है कि मानसून सीजन में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार अलर्ट मोड में है। इसके अलावा चार धाम की यात्रा भी चल रही है। सभी विभागों को इस प्रकार की स्थिति में एकजुट होकर काम करना है। विभागों को जारी में कहा गया कि राज्य सरकार के अधीन किसी भी सरकारी विभाग में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। माना जा रहा है कि आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में बताया गया चूंकि राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *