Dastak Hindustan

गुजरात में दरगाह हटाने को लेकर हुआ बवाल, पुलिस चौकी पर किया पथराव

गांधीनगर (गुजरात):- गुजरात के जूनागढ़ में एक दरगाह को हटाने के लिए नोटिस जारी करने पर लोगो ने बवाल कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। पुलिस चौकी के बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये

इस घटना में डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक युवक की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) ने अवैध रूप से निर्मित दरगाह को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। यह दरगाह खुले चौक में मजेवाड़ी दरवाजे के ठीक सामने स्थित है।  आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार देर रात जूनागढ़ शहर के मजेवाड़ी पुलिस चौकी और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

कई वाहनों को किया आग के हवाले

पुलिस चौकी के अंदर लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल इस घटना पर अभी पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पांच दिनों के बाद दरगाह को तोड़ दिया जाएगा

जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) ने जारी किए गए नोटिस में लिखा था कि दरगाह को अवैध तरीके से बनाया गया है। अगर यह दरगाह सही है तो पांच दिनों के अंदर जेएमसी को इसके सबूत दिए जायें। अन्यथा पांच दिनों के बाद दरगाह को तोड़ दिया जाएगा और इसका खर्चा आपको देना होगा।

राज्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *