Dastak Hindustan

बांग्लादेश और असम के गुवाहाटी में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप

दिसपुर (असम):- बांग्लादेश और असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर भारत के अन्य इलाकों में शुक्रवार को सुबह करीब 10ः30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। हालांकि इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसकी गहराई 70 किलोमीटर बताई जा रही है। चार दिन पहले भी असम के मध्य क्षेत्र में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी झटके लगे थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बांग्लादेश में सुबह 10:16 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई। लोगों घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। फिलहाल इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया है।

देश विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *