Dastak Hindustan

वर्चस्व अभियान के दौरान 05-06 जून की रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी

इम्फाल (मणिपुर):- मणिपुर में सुगनू/सेरौ के क्षेत्रों में असम राइफल्स, BSF और पुलिस द्वारा व्यापक क्षेत्र वर्चस्व अभियान के दौरान 05-06 जून की रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सामान्य क्षेत्र सेरू में BSF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि असम राइफल्स के 2 जवानों को गोली लगी जिन्हें विमान से मंत्रीपुखरी ले जाया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

मणिपुर के इंफाल के पश्चिम जिले में सोमवार (5 जून) सुबह हथियारबंद गुटों के दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने द्वारा  प्राप्त जानकारी में, पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के कांगचुप इलाके में हुई थी। उन्होंने बताया कि घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कांगचुप जिले के सेरोउ में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बीच न तो ऐसी कोई झड़प हुई है और न ही कोई हताहत हुआ है। 2021 विंटेज के पंजाब में भारतीय सेना की प्रशिक्षण गतिविधि का वीडियो, असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा को रोकने में सबसे आगे रहने वालों के खिलाफ नफरत पैदा करने का एक और असफल प्रयास किया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *