Dastak Hindustan

शारदा सिन्हा की बीमारी: मल्टीपल मायलोमा की गंभीरता और इलाज की संभावनाएं

नई दिल्ली:- मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा इस समय दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं जहां वे मल्टीपल  मायलोमा एक प्रकार के रक्त कैंसर से जूझ रही हैं। मल्टीपल मायलोमा बी सेल मलेग्नेंसी के रूप में जानी जाती है जो रक्त कोशिकाओं और बोन मैरो को प्रभावित करती है। इसमें बी सेल्स अनियमित रूप से कार्य करना शुरू कर देती हैं। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति आमतौर पर पीठ या कमर में दर्द, किडनी फेलियर, और श्वसन संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करते हैं।

लक्षण

मल्टीपल मायलोमा के आम लक्षणों में शामिल हैं।

कमर की हड्डी में दर्द, खासकर स्पाइन, हिप्स या सीने में

कब्‍ज

उल्‍टी और भूख में कमी

मानसिक भ्रम या कन्फ्यूजन

अत्यधिक थकान

वजन में कमी

इस बीमारी का पता लगाने के लिए रक्त परीक्षण और बोन मैरो परीक्षण का सहारा लिया जाता है। इन परीक्षणों से यह पता लगाया जाता है कि मायलोमा किस स्टेज में है और कौन से लक्षण अधिक खतरनाक हैं।

मल्टीपल मायलोमा एक गंभीर बीमारी है। इसके परिणाम मरीज की उम्र और कैंसर के स्टेज पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर 40 से 82 प्रतिशत लोगों का पांच साल का सर्वाइवल रेट लगभग 5 साल होता है। 85 प्रतिशत मरीज एक साल तक जीवित रहते हैं जबकि 55 प्रतिशत लोग 5 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रहते हैं। केवल 30 प्रतिशत मरीज सही पहचान और उपचार के बाद 10 साल तक जीवित रह पाते हैं।

डॉ. अजय गोगिया के अनुसार मल्टीपल मायलोमा को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इसके लक्षणों को कम करने और बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। एम्स में 60 साल से कम उम्र के मरीजों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट और दो साल तक मेंटेनेंस उपचार की व्यवस्था है। आईसीयू में जाने वाले मरीजों की उम्र आमतौर पर 50 से ऊपर होती है। यदि मरीज को संक्रमण का नियंत्रण मिल जाता है तो उनकी बचने की संभावना बढ़ जाती है। शारदा सिन्हा के मामले में भी यही स्थिति है।

शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन उनके उपचार और स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि वे छठ पर्व तक ठीक हो पाएंगी या नहीं। उनका इलाज जारी है और डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मल्टीपल मायलोमा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और शारदा सिन्हा जैसी जानी-मानी शख्सियत के लिए इस बीमारी का सामना करना चुनौतीपूर्ण है। उनकी स्थिति और इलाज की प्रगति पर सभी की नजरें बनी हुई हैं और हम उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *