Dastak Hindustan

शामली में पुलिस मुठभेड़ 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कांस्टेबल घायल

शामली (उत्तर प्रदेश) :-शामली के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया है।

गिरफ्तार बदमाश पर डकैती के मामले में वांछित था। चौसाना के मोहल्ला सुन्दर नगर में हुई डकैती में उसकी भूमिका संदिग्ध थी। इस मामले में पहले ही चार बदमाश जेल में हैं।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी से इलाके में अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

मुठभेड़ के दौरान घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *