Dastak Hindustan

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी

नई दिल्ली :- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना अगली सीएम बनने जा रही हैं। वह 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसी दिन उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। आतिशी अकेले ही शपथ लेंगी और उनका मंत्रिमंडल बाद में तय किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर 21 सितंबर 2024 को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाने की तिथि प्रस्तावित की थी। इस पर पार्टी ने भी अपनी सहमति जता दी है।

इन 2 चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

आतिशी की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट में 2 पद खाली हैं। इन्हें लेकर पार्टी में चर्चा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में किसी दलित चेहरे को शामिल किया जा सकता है। वहीं केजरीवाल के विश्वसनीय दिलीप पांडेय को भी आतिशी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आगामी आतिशी मंत्रिमंडल को लेकर आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती का नाम काफी तेजी से आगे चल रहा है। भारती वर्तमान में मालवीय नगर विधानसभा से विधायक हैं। हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव में भी वो आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली से प्रत्याशी थे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *