राजकोट (गुजरात):
गुजरात से बुधवार सुबह की बड़ी खबर आ रही है। गुजरात के राजकोट में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके महसूस किये गए हैं। सर्दियों की इस सुबह लोगों को अपने-अपने घरों से भागना पड़ा। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्यर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है।देश में लगातार भूकंप आने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में आज गुजरात में भूकंप आने से लोगों में डर बन गया है। घरों में सो रहे लोगों को भूकंप से खौफ से भागना पड़ा। फिलहाल राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले लद्दाख में 3्0 नवंबर का भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।इससे पहले तमिलनाडु में भूकंप आया था। ये भूकंप 29 नवंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर में आया था। इस दौरान भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। लोगों को भूकंप के ये झटके सुबह 4:17 बजे महसूस हुए थे। जब लोग आधी नींद में उठकर घरों से बाहर की तरफ भागे थे। इस बीच आए सभी भूकंप सुबह ही आए हैं।तमिलनाडू के भूकंप के बारे में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी तीव्रता 3.6 थी। वेल्लोर के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 25 किमी और 59 किमी की गहराई पर आया।