Dastak Hindustan

वायनाड में कांग्रेस की नीतियां हो गई विफल- निशिकांत दुबे

नई दिल्ली:- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘X’ पोस्ट पर कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी करेगी। भ्रष्टाचार नहीं किया है तो छापेमारी नहीं होगी। इसका(राहुल गांधी के पोस्ट) कारण यह है कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस की नीतियां विफल हो गई हैं। INDI गठबंधन की सरकार है। आज अगर केंद्र सरकार न होती तो लोगों की जान न बचती। उन्हें वायनाड के मुद्दे से ध्यान भटकाना है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय अगर छापा मारेगी। जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सज़ा भुगतनी होगी। अगर उन्होंने कोई पाप किया होगा तभी उन्हें संदेह होगा। उनके मन में कुछ है। उन्होंने कुछ ग़लत किया है जिसपर प्रवर्तन निदेशालय छापा डाल सकती है तो यह वे बता सकते हैं।

जनता ने भाजपा को जनादेश दिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। चुनाव परिणाम से सबक सीखने की जगह, एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्होंने जेल में रखा। सीबीआई का कांटा फंसाकर उन्हें जेल में रखा गया। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और भाजपा अगर उनके खिलाफ यह षडयंत्र रच रही है तो यह प्रमाण है कि भाजपा अपनी तानाशाही के ज़िद पर अड़ी हुई है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *