तिरुवनंतपुरम(केरल):- वायनाड के चूरालमाला में कल सुबह भूस्खलन के बाद बचाव और तलाशी अभियान जारी है।वायनाड भूस्खलन हादसे में 143 लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि वायनाड भूस्खलन में 143 लोगों की मौत के बाद राज्य में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर केरल सरकार सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आवश्यक सामान एकत्र किया जा रहा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने बताया कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह वायनाड की यात्रा कर रही थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वायनाड के चूरालमाला में कल सुबह भूस्खलन के बाद बचाव और तलाशी अभियान जारी है।
एनडीआरएफ कमांडर अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी हम 10 मिनट में बचाव कार्य शुरू कर रहे हैं। यहां कई गांवों में हमारी टीम जा रही है। कई घरों में लोगों के फंसे होने की आशंका है। कल रात हमने करीब 70 लोगों को बचाया है। मौसम खराब होने के कारण हमें बचाव कार्य रात में रोकना पड़ा। अगर यहां आगे तेज बारिश होती है तो खतरा बढ़ सकता है। वायनाड भूस्खलन हादसे में 116 शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है।
क्या कहा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन:-
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल बैंक ने पहले ही सीएमडीआरएफ में 50 लाख रुपये का योगदान दिया है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CIAL)* ने 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया है और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 5 करोड़ रुपये की सहायता देने का वादा किया है। राज्य ने दो दिनों का आधिकारिक शोक घोषित किया है। सार्वजनिक कार्यक्रम और समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। हम अनुरोध करते हैं कि शोक अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाए।
चूरलमाला के अग्निशमन अधिकारी राकेश ने बताया कि भूस्खलन आज सुबह-सुबह हुआ। कई घर बह गए हैं। लगभग 800 लोग फंस गए। हमने एक अस्थायी पुल बनाया और 700 लोगों को निकाला। आज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोका जा रहा है।
वायनाड जाएंगे प्रियंका और राहुल:-
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सबने वायनाड की स्थिति को गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां जाने वाले हैं। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पुनर्वास के लिए जुटे हुए हैं। यह बहुत बड़ी दुखद घटना है। यह राष्ट्रीय आपदा है और इसपर सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए। हमने यह मुद्दा कल राज्यसभा में भी उठाया था।