पटना (बिहार):- सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में जन सुराज अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की आधारशिला 2 अक्टूबर को रखी जाएगी। किशोर ने ऐलान किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पूरे दमखम के साथ लड़ने वाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए पहली बैठक 28 जुलाई को पटना में हुई थी। इस बैठक में सभी जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए थे। दूसरी बैठक 4 अगस्त को होगी। जिसमें जन सुराज से जुड़े सभी युवा पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जैसे अन्य विवरण समय आने पर तय किए जाएंगे। उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी जागृति ठाकुर के जन सुराज में शामिल होने का स्वागत किया। दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे रामनाथ ठाकुर जनता दल (यूनाइटेड) केवश सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
प्रशांत किशोर जन सुराज की राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती सहित कई लोगों ने भाग लिया। दो साल पहले अभियान शुरू करने वाले किशोर ने कहा कि जैसा कि पहले कहा गया है। जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा और अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी नेतृत्व जैसे अन्य विवरण समय आने पर तय किए जाएंगे। उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी जागृति ठाकुर के जन सुराज में शामिल होने का स्वागत किया।
बिहार में मची राजनीति हलचल:-
बिहार मे राजनीति मच गई है लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के खेमे में हलचल शुरू हो गयी है। प्रशांत किशोर ने महात्मा गाँधी की 155 वी जयंती के अवसर पर राजनीतिक पार्टी का गठन करने की बात कही गयी है। जन सुराज के अभियान को राजनीतिक दल बनाने के लिए किशोर ने रविवार को जन सुराज के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा है कि 1.5 लाख से भी ज्यादा लोगों को इस राजनीतिक दल का पदाधिकारी बनाया जाएगा।