पटना (बिहार):- बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं इसलिए मैं हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा। आने वाले दिनों में मैं इन कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करूंगा।
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें(दिलीप जायसवाल) बधाई है। भाजपा की यही खूबसूरती है कि एक व्यक्ति के बाद दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और सामूहिक नेतृत्व जब निर्णय करता है तो लोग उसे स्वीकार नहीं करते बल्कि उसका स्वागत करते हैं। 2025 में सरकार और संगठन में बैठे लोगों के समन्वय से दो-तिहाई बहुमत के साथ बिहार में मोदी और नीतीश की सरकार बनेगी।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें