लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।मनीषा सिंह ने कहा कि हम लोग पूरा सुनिश्चित करेंगे कि किसी तरह से परेशानी न आए। ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य व्यवस्था के लिए प्राप्त बल लगे हुए हैं और सभी को प्राप्त ब्रीफिंग दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 4 मंत्री है। पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में आम प्रकाश राजभर प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में अनिल कुमार प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री के रूप में दरा सिंह चौहान और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सुनील शर्मा को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। जिन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में यूपीएसी के 3 अभ्यर्थियों की मौत की घटना पर राज्यसभा में कहा कि लापरवाही हुई है। जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।
राहुल गांधी ने साधा विपक्ष पर निशाना:-
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित पारंपरिक हलवा समारोह का पोस्टर दिखाया।
उन्होंने कहा कि इस फोटो में बजट का हलवा बांटा जा रहा है। मुझे इसमें एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं दिख रहा। 20 अधिकारियों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया। हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को ‘चक्रव्यूह’ में फंसा कर मारा था। मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पता चला कि चक्रव्यूह का दूसरा नाम होता है पद्मव्यूह जिसका अर्थ है कमल निर्माण। चक्रव्यूह कमल के फूल के आकार का है।
21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा गया है। वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया है। वह भारत के साथ किया जा रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वही किया जा रहा है। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं। जैसे पहले 6 लोग कंट्रोल करते थे वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप चाहते हैं तो मैं एनएसए अंबानी और अडानी का नाम हटा देता हूं और सिर्फ 3 नाम लूंगा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने जो चक्रव्यूह बनाया है इससे करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। हम इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहे हैं। ऐसा करने का सबसे बड़ा तरीका जिससे आप सब डरते हैं वह जाति जनगणना है। जैसा कि मैंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा वैसे ही मैं कह रहा हूं कि इस सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे।