Dastak Hindustan

मल्लिकार्जुन खरगे आज मना रहे अपना जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।” खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

 

 

राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गई। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर पर प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हमारे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *