लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक रहस्यमयी पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ वाले पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता बी.एल.वर्मा ने कहा, “मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। संगठन का काम संगठन करता है और सरकारी काम सरकार करती है। संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश (यूपी) की विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। संगठन और सरकार दोनों का अपना-अपना स्थान है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक रहस्यमयी पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक्स पर एक पोस्ट में, डिप्टी सीएम के कार्यालय ने मौर्य के हवाले से कहा, “संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। संगठन से बड़ा कोई नहीं है, कार्यकर्ता ही मेरा गौरव हैं।”
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक्स पोस्ट पर जिसमें उन्होंने कहा था कि “संगठन सरकार से बड़ा है”, भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “उन्होंने सही कहा है। संगठन से ही पार्टी बनती है।”