दरभंगा (बिहार):- ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा, “दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। संभवत घटना को रात में अंजाम दिया गया था। मृतक घर में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गई। FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच हेतु कार्रवाई कर रही है। घर के बाहर एक अलमारी पाई गई है, उसकी जांच की जा रही है, घर में 3 गिलास पाए गए हैं, 3 बाइक पाई गई हैं, उसकी भी जांच की जा रही है। मामले में एक SIT का गठन किया गया है। CCTV फुटेज के अवलोकन के बाद 2 संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है।”
मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर दरभंगा के DIG बाबू राम ने कहा, “हमें सुबह सूचना मिली। FSL टीम जांच कर रही है। हमें कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम अगले 6-8 घंटों में विस्तृत जानकारी देंगे। पास के तालाब में कुछ कागजों से भरी एक छोटी अलमारी मिली है। टेबल पर तीन खाली गिलास भी पड़े मिले। SIT का गठन किया गया है।”
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें