दरभंगा (बिहार):- विकासशील इंसान पार्टी(VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की कल रात दरभंगा स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “आज सुबह बिहार से दुखद खबर सामने आई है, जहां मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं।”
विकासशील इंसान पार्टी(VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, “हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका उद्बोधन होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए, इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका उद्बोधन किया जाएगा।”
बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर मैं दु:ख जताता हूं और अपराधी बच नहीं पाएगा। राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।”