Dastak Hindustan

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गोंडा में बाढ़ जैसे हालात

 गोंडा (उत्तर प्रदेश):- सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गोंडा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नेहा शर्मा (डीएम, गोंडा) ने कहा, “जनपद के काफी सारे गांव बाढ़ से प्रभावित हैं अभी अच्छी बात यह है कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है। लेकिन इस पर जितने विभाग हैं उन्हें कार्रवाई करने की जरूरत है तो सभी टीमें हमारे समन्वय से प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन भी काफी क्षेत्रों में बांटे गए हैं। निरंतर काम हो रहा है। जल निकासी का भी काम हो रहा है।”

उत्तर प्रदेश के गोंडा में घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के पानी से घिरे 18 गांवों के 14 हजार लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। सरयू नदी की धारा धीरे-धीरे बांध की तरफ बढ़ रही है। नदी कटान करती हुई सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि को अपने में समाहित कर चुकी है। शाहजहांपुर में अब तक हालात नहीं सुधर सके हैं। पीलीभीत के दियोनी डैम के पानी से उफनाई गर्रा नदी के कारण शुक्रवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *