Dastak Hindustan

विष्णु देव साय ने भगवान राम के दर्शन कर बेर अर्पित किए

रायपुर (छत्तीसगढ़):-  छत्तीसगढ़ मुख्मयंत्री विष्णु देव साय शनिवार दोपहर पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। बाद में उन्होंने विष्णु देव साईं और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अयोध्या के सरयू घाट पर पूजा-अर्चना की। विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि हिंदू किसी सेट का नाम नहीं है। यह एक विचार है। जिसे मानने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह किसी मजहब का हो, अयोध्या धाम की माटी छूना उसके लिए सौभाग्य की बात है। छग भगवान रामलला का ननिहाल है। वहां माता कौशल्या का मंदिर है। मैं सौभाग्यशाली समझता हूं कि यहां आने का मौका मिला।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *