मुंबई (महाराष्ट्र):- आपातकाल 1975 की याद में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाए जाने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “आपातकाल को 50 वर्ष हो गए हैं, लोग भूल चुके हैं। इस देश में आपातकाल इसलिए लगाया गया था क्योंकि इस देश में कुछ लोग अराजकता फैलाना चाहते थे। पुलिस और सेना को भड़काया जा रहा था कि सरकार के आदेशों का पालन मत कीजिए। ऐसे में अगर अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो भी आपातकाल लगाते। पीएम मोदी और सरकार को इसलिए बहुमत नहीं मिला क्योंकि वे लोग संविधान को बदलना चाहते थे।”
सरकार लोगों को भ्रमित करना चाहती है। सरकार देश में जो दूसरे मुद्दे हैं उससे ध्यान हटाना चाहती है। इन लोगों ने हमेशा इस देश में संविधान को माना ही नहीं। आपातकाल हमने देखा है। हम उस समय कॉलेज में थे। इस देश में कुछ नेता जिस तरह से अराजकता फैलाना चाहते थे वो बहुत गंभीर बात थी। 10 साल से पीएम मोदी की सरकार है, हर दिन आपातकाल की स्थिति है। देश में अराजकता को नियंत्रित करने के लिए उस समय आपातकाल की जरूरत थी।”