Dastak Hindustan

सात राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

रायगंज (उत्तर दिनाजपुर):-  रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने मतदान किया। रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा, “मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।”

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंडी और मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा शामिल हैं। ये उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण खाली हुए पदों के कारण हो रहे हैं। 14 जून को इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं, इसकी नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून थी।

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहे इस चुनाव  में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

राज्य विधानसभा सीट पर अभी तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार रूपौली 9.23%

हिमाचल प्रदेश हमीरपुर 15.71%

हिमाचल प्रदेश नालागढ़ 16.48%

हिमाचल प्रदेश देहरा 15.70%

मध्य प्रदेश अमरवाड़ा 16.90%

पंजाब जालंधर वेस्ट 10.30%

तमिलनाडु विक्रवंडी 12.94%

उत्तराखंड बद्रीनाथ 6.50%

उत्तराखंड मंगलौर 8.58%

पश्चिम बंगाल राजगंज 12.01%

पश्चिम बंगाल मनिकतल्ला 9.01%

पश्चिम बंगाल रानाघाट दक्षिण 11.58%

पश्चिम बंगाल बागदा 10.61%

 ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *