Dastak Hindustan

मास्को में भारतीय समुदाय के बीच मोदी जी, बोले-चुनौती को चुनौती देना उनके डीएनए में है

मास्को:- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार 8 जुलाई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने सरकारी आवास ‘नोवो-ओगरियोवो’ पर एक ‘निजी मुलाकात’ के तहत स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति के वास्ते किए गए कार्यों के लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

 

 

अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मास्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में 10 साल का विकास तो एक ट्रेलर था। आने वाले 10 साल में भारत और तेजी के साथ विकास करेगा। देश आज बुलंदियों को छू रहा है। पीएम ने कहा कि चुनौती को चुनौती देना उनके डीएनए में है। भारत की नई गति नया इतिहास लिखेगी। पीएम को अपने बीच पाकर भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित थे। उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ और भारत माता की जय के नारे लगाए।

 

 

भारत की तरक्की देखकर साती दुनिया हुई हैरान -पीएम

पीएम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत में हुए विकास और तरक्की देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। उन्होंने भारत को बदलते देखा है। भारत जब जी-20 जैसे सम्मेलनों की मेजबानी करता है, तो दुनिया एक सुर में बोलती है। भारत 10 सालों में अपने हवाईअड्डों की संख्या दोगुनी कर देता है तो दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। भारत जब केवल 10 सालों में ही 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देता है तो दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास होता है।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *