Dastak Hindustan

भारत में ओमिक्रॉन के पहले मरीज में दिखे ये लक्षण, आप भी हो जाएं सतर्क

कर्नाटक:भारत के कर्नाटक राज्य में ओमिक्रोन के 2 मरीज मिलने से लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। एक बार फिर लोगों में कोरोनावायरस की दहशत बढ़ती जा रही है। लोग फिर एक दूसरे से मिलने से घबराने लगे हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से ना घबराने की अपील की है। कोरोनावायरस का नया वेरिएंट अमीक्रोन धीरे-धीरे पूरे देश में अपने पैर पसारने लगा है। हालांकि भारत में अभी तक इसके ज्यादा केस नहीं पाए गए हैं। लेकिन अगर स्थिति यही बनी रही तो धीरे-धीरे ओमिक्रोन पूरे देश में फैल जाएगा। कई देशों में पाबंदियों का दौर एक बार पुनः शुरू हो गया है। कई देशों ने तो एक दूसरे देशों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह दोनों मामले डेल्टा वेरिएंट से मैच नहीं कर रहे थे। दोनों संक्रमितों में से एक 66 साल का पुरुष है जो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है और 20 नवंबर को बैंगलोर आया था। वही इस वैरीअंट का दूसरा मामला 46 साल के एक डॉक्टर में पाया गया था। 46 वर्षीय डॉक्टर ने बहुत थकान और कमजोरी देखने के बाद जब अपना करोना टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी साइकिल थ्रेशहोल्ड वैल्यू कम थी। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों का भी कहना है कि इस वैरीअंट के लक्षण बहुत गंभीर नहीं है। लक्ष्मण के हल्के होने के कारण लोगों का इसका पता नहीं चल पाता है। 46 वर्षीय डॉक्टर के संपर्क में आने वाले पांच व्यक्ति भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अभी या नहीं कहा जा सकता है कि ओमीक्रोन कैसे फैलता है हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है इसके लक्षण डेल्टा वैरीअंट की तरह नहीं है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts