Dastak Hindustan

दिशा पटानी आज मना रहीं अपना जन्मदिन

मुम्बई:- दिशा पटानी की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। एक्ट्रेस जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही फिटनेस फ्रीक भी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।

आज आलम ये है कि फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आज एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। एक्ट्रेस बचपन से ही मॉडलिंग करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

दिशा पटानी ने चकाचौंध भरे बॉलीवुड में कैसे कदम रखा?

दिशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म “लोफर” से की थी। दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था, जहां दिशा ने प्रियंका झा का किरदार बखूबी निभाया था। उनका गाना “कौन तुझे यूं प्यार करेगा” आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस फिल्म ने दिशा को रातों-रात भारत का नेशनल क्रश बना दिया था।

नेशनल क्रश बनने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल चुरा लिया

इसके बाद दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में नजर आईं। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई जिसने दिशा को बड़ी अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा किया। साल 2019 में वह बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म भारत में नजर आईं। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। साल 2020 में दिशा ने मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर “मलंग” में काम किया, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू स्क्रीन शेयर करते नजर आए। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *