Dastak Hindustan

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):-  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि, अखिलेश यादव की ओर से इस्तीफा भेजा गया था। जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटें जीत कर लोकसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिसके बाद समाजवादी पार्ट के कई विधायकों ने इस्तीफा दिया है। जो लोकसभा के लिए चुने गए हैं। यूपी में करीब ऐसी नौ विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *