मैनपुरी (उत्तर प्रदेश):- लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। मैनपुर सी समाजवादी प्रत्याशी डिम्पल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मंत्री जयवीर सिंह को एक लाख 89 हजार मतों से मात दी। यूपी के 80 लोकसभा सीटों में से सपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 34 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं, आरएलडी दो, आजाद समाज पार्टी और अपनादल (एस) एक-एक सीटों पर आगे चल रही है। देशभर में भारतीय जनता पार्टी 237 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि तीन कैंडिडेट जीत चुके हैं। वहीं, कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक उम्मीदवार जीत चुका है। वहीं समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मैनपुरी लोकसभी सीट से डिंपल यादव करीबी एक लाख 89 हजार मतों से चुनाव जीत दर्ज कि है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें