लोकसभा (चुनाव):- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
543 संसदीय सीटों में से 542 पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। सूरत सीट पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “भारतीय संसदीय इतिहास में 4 जून 2024 का दिन हमेशा महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जायेगा। आज जो नतीजे आएंगे वो विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाली होगी और पूरे देश को इसका इंतजार है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर की जनता हमें तीन बार आशीर्वाद दे चुकी है और चौथी बार भी आशीर्वाद देने जा रही है।”