Dastak Hindustan

मतगणना के मद्देनजर नूंह में धारा 144 लागू

नूंह (हरियाणा):-  लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढाई गई। केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।

(लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।) देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया 1 जून को पूरी हो गई है। चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतिजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *