Dastak Hindustan

अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत ने किया मतदान

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश):–  केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल सिंह रायजादा को मैदान में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है। आप सभी भी जल्द से जल्द मतदान करके अपना योगदान दें। दुनिया उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है। विकसित भारत बनाना है। हम सभी को अपना योगदान करना है। जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। हम लोकसभा की सभी 4 सीटें जीतेंगे। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सभी 6 विधानसभा सीटें भी हम जीतने वाले हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने चुनावी नतीजों से पहले ही हार मान ली है।”

चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग और वोट मिलेगा। जनता ने ही हर बार आशीर्वाद दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की है। मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं। मुझे पूर्ण आशा है कि लोगों का विश्वास बना रहेगा और लोगों का आशीर्वाद भी मिलेगा।

हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, “लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान करें। निश्चित तौर पर हिमाचल में 4 की 4 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने जा रही है और बड़े बहुमत के साथ जीतने जा रही है। विधानसभा उपचुनाव की 6 की 6 सीटें भी भाजपा जीतने जा रही है।”

कंगना रनौत ने किया मतदान 

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं। उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है। मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा। 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *