कर्नाटक (बैंगलुरू):- अश्लील वीडियो मामला में निलंबित JD(S) नेता प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। शुक्रवार तड़के प्रज्वल के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की। जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं।
JDS सांसद 27 अप्रैल को कर्नाटक के हासन में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद देश छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने भारत अपने ऊपर लग रहे हजारों महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के बीच छोड़ा था। उन पर कर्नाटक के भीतर 2000 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा था।
प्रज्वल रेवन्ना की इस संबंध में कुछ कथित वीडियो भी वायरल की गईं थी। उनके घर काम करने वाली एक महिला ने भी प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाए थे कि उसका यौन उत्पीड़न करने के साथ ही उसे डराया धमकाया गया।