हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश):- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में रोड शो किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “राजनीतिक दल, राजनीतिक गठबंधन, राजनीतिक चुनाव है तो राजनीति नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे।”
‘कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग के बहुत बड़े दुश्मन हैं’ के सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वह (पीएम मोदी) पहले मन बना ले कि उनकी धारणा क्या है?”
उन्होंने 400 पार कहना शुरू किया, फिर कहना बंद हो गया। अब फिर से बोल रहे हैं। वे किस आधार पर कहते हैं मुझे नहीं पता। जनता इनकी राजनीति से थक गई है। इन्होंने हिमाचल प्रदेश में धन बल से चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की है। खुले आम लोकतंत्र के साथ अपराध कर रहे हैं। इनकी बातों पर मैं क्या टिप्पणी करूं।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें