दिल्ली:- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने मुस्तफाबाद में चुनावी रैली की।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, “वे(अरविंद केजरीवाल) भ्रष्टाचार को हराने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। ‘रिंकिया के पापा’ का मतलब हुआ, बेटियों के पिता। वे बेटियों के पिता को हराने में क्यों लगे हैं? कन्हैया कुमार के साथ जाकर अरविंद केजरीवाल के ऊपर जो भारत तोड़ने की साजिश रचने का खुमार चढ़ा है, उसके आगे वे दिमागी रूप से दिवालिया हो गए हैं। आप(अरविंद केजरीवाल) तो बेटियों के भी दुश्मन हैं। आपके घर में तो बेटियों को भी पीटा जाता है। और वे मारने वाले के साथ खड़े होते हैं। अरविंद केजरीवाल और कन्हैया कुमार के साथ न AAP का कार्यकर्ता है और न ही कांग्रेस का कार्यकर्ता है।”