Dastak Hindustan

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भुवनेश्वर में किया रोड शो

भुवनेश्वर (ओडिशा):-  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भुवनेश्वर में रोड शो किया। उन्होंने कहा, “लोग लोकसभा के लिए एकतरफा फैसला दे रहे हैं। ये संभव है कि ओडिशा की सारी लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आएं। ओडिशा की जनता ने नवीन बाबू को आराम देने का मन बनाया है। भाजपा यहां चुनाव में जीत हासिल करे इसके लिए ओडिशा की जनता तत्पर है। ओडिशा की जनता चाहती है कि एक सक्रिय मुख्यमंत्री बने, एक स्वस्थ मुख्यमंत्री बने। ये भाजपा के माध्यम से संभव होगा।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “कांग्रेस धीरे-धीरे अपने पथ से हटते हुए नीचे की ओर जा रही है। धरातल की ओर जा रही है। इसका कारण कोई और नहीं उनके खुद के काम, खुद के विचार, अपनी खुदकी कार्यशैली है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *