Dastak Hindustan

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देशभक्त ,परिश्रमी चरित्रवान और परोपकारी लोगों की राष्ट्र के नवनिर्माण में आवश्यकता बताई

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने देश के नवनिर्माण के लिए परोपकारी चरित्रवान और देशभक्त परिश्रमी लोगों को बहुत ही आवश्यक बताया। उन्होंने कहा राष्ट्र का नवनिर्माण तभी संभव है जब राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति चरित्रवान और देशभक्त हो। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्र का निर्माण सही दिशा में करना होगा और राष्ट्र का निर्माण सहित दिशा में करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या की भावना का अंत करना होगा। एक दूसरे के प्रति समता की भावना बनानी होगी तभी राष्ट्र का निर्माण संभव है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान रहेगा। यदि एक राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति परोपकारी और चरित्रवान होगा तो वह राष्ट्र नवनिर्मित हो जाएगा। राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए राष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका होती है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *