नई दिल्ली:– चीन ने दुनिया को एक और कमाल कर के हैरान कर दिया है । दरअसल चीन ने चंद्रमा के ऑर्बिट में अपने नए मून मिशन Chang’e 6 को पहुंचा दिया है। कुछ ही समय में यह चांद के अंधेरे वाले हिस्से में लैंड करेगा। लेकिन चीन ने नई चाल चली है। उसने अपने प्री-लॉन्च फोटो जारी किए। जिसमें चांगई 6 स्पेसक्राफ्ट में एक सीक्रेट रोबोटिक रोव लगा दिखा। इसका मकसद क्या है ये चीन ने नहीं बताया।
नई तस्वीरों में यह सीक्रेट रोबोटिक रोवर दिखाई पड़ा है। जिसके बारे में चीन ने कोई जानकारी दुनिया को नहीं दी है। चीन का यह मिशन 8 मई 2024 यानी आज चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसका लैंडर 1 जून 2024 को ऑर्बिटर से अलग होगा। 2 जून 2024 को सैंपल जमा करेगा। 4 जून 2024 को चांद की सतह से एसेंट व्हीकल उड़ान भरेगा।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें