Dastak Hindustan

तीसरे चरण की वोटिंग का हुआ आगाज़, 93 सीटों पर डाले जा रहे वोट

चुनाव:- देश में चुनाव का माहौल चल रहा हैं। आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा है, जिसने 2019 के चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन सीटों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।

इन तमाम सीटों पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (2 सीट) और मध्य प्रदेश की नौ सीट, जिनमें बैतूल भी शामिल है, जहां चुनाव टाल दिया गया था, वहां पर आज मतदान होगा।

 

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *