बांदा/ गिरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को छह दिन पहले उसका प्रेमी अभिषेक वाल्मीकी निवासी ग्राम अनथुवा साथ ले गया था। स्वजन उसकी खोजबीन करते रहे हैं। मंगलवार को उसका शव घर से करीब 28 किलोमीटर दूर पौंडरा गांव के पहडिय़ा दाई देवस्थान से 300 मीटर दूर खेत में पेड़ के नीचे ग्रामीणों को पड़ा मिला। उसकी कमर के नीचे दबे अंक पत्र व आधार कार्ड की फोटोस्टेट कापी के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान अशोक से संपर्क साधा। मौके पर कोई झोला या पालीथिन न मिलने से माना जा रहा है कि कागजात युवती ने कपड़ों के अंदर ही रखे थे। कुछ दूरी पर उसकी चप्पलें रखी मिलीं। शव पुराना होने के चलते सड़ चुका था। गले में दुपट्टा कसा मिला। युवती के माता-पिता ने चप्पल, कपड़ों, पायल, माला आदि से पहचान की। हत्यारे ने चेहरा व एक हाथ जला दिया था। सीओ नरैनी नितिन कुमार के निर्देश पर डाग स्क्वाड व ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट टीमों ने घटनास्थल पर जांच की। आसपास की मिट्टी के नमूने लिए हैं। माता-पिता ने बताया कि हत्यारोपित अभिषेक अपने साथ बेटी को ले गया था। पुत्र ने दोनों को देखा था और उसने ही घर आकर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने हत्यारोपित प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है हत्यारोपित प्रेमी को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।