उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो :-भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर 30 नवंबर तक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। गोरखुपर क्षेत्र के सभी जनपदों में अलग-अलग तिथियों में किसान ट्रैक्टर रैली आयोजित किए जाने की योजना है। ट्रैक्टर किसानों की उन्नति, प्रगति तथा उत्थान का प्रतीक है | इसलिए मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने भाजपा कार्यालय पर दी।श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोर्चे की टीम के लोग ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों को यह संदेश देंगे कि आजादी के बाद मोदी और योगी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में जितने निर्णय लिए हैं, उतने अभी तक किसी सरकार ने नहीं लिए। बताया कि ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम की व्यापक सफलता के बाद अब ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरी उर्जा लगाकर अभियान को सफल करेंगे।इसी दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम को भी सफल बनाया जाएगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि बस्ती में 28 नवंबर को जिगिना में सभा के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। जिसका समापन बड़ेबन पर होगा।