नई दिल्ली:- सावित्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो चुकी है। फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर पुरुष और महिलाओं की सूची जारी कर दिया है। इस सूची में भारत के अमीरों को भी जगह मिली हैं। महिलाओं की सूची में तो भारत ने विश्व में डंका बजा दिया है। भारत की सावित्री जिंदल ने तो इतिहास ही रच दिया है।
वो दुनिया की टॉप सिक्स अमीर महिलाओं की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। दुनिया में 2,781 बिलेनियरों की सूची में महिलाओं का प्रतिशत 13.3 है। यानी 369 महिलाओं बिलेनियर हैं। पिछले साल यह संख्या 337 थी और प्रतिशत 12.8 था। दुनिया की सबसे अमीर महिला का तबका Françoise Bettencourt Meyers & family को मिला है। उनकी कुल नेट वर्थ 99.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनकी उम्र 70 साल है। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स L’Oréal कंपनी है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।