Dastak Hindustan

धूम-धाम से मनी होली, दूसरे दिन मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे लोग

मीरजापुर बूरो चीफ तारा त्रिपाठी

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश):-  जनपद में छिटपुट घटना को छोड़ होली का त्योहार सकुशल सम्पन्न हुआ। सुबह से ही पूरा क्षेत्र रंगों में सराबोर दिखा क्या बच्चे या जवान बूढ़े भी होली के रंग मे रंगे हुए दिखे। बच्चे सुबह होते ही पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग छोड़ने के लिए दौड़ पड़े। फिर क्या नौजवान भी डीoजेo की धुन पर खूब नाचे और होली मनाये। शाम के समय अबीर-गुलाल से होली खेले और एक दूसरे के गले मिल होली की शुभकामना देते दिखे। रात में इष्ट-मित्रों ,सगे-संबन्धियों के घर जाकर पूड़ी-पकवान व मिठाईयों का लुत्फ उठाये। मंदिरों मे लोगों द्वारा पूजा-पाठ भी किया गया।

जनपद में छिटपुट घटना के अलावा सभी जगह से होली के सकुशल सम्पन्न होने का समाचार है। सुबह से देर रात टक जनपद भर पुलिस का चक्रमण होता रहा। अहरौरा क्षेत्र के बेलखरा, डीह, बूढ़ादई में दो पक्षों के बीच लाठी दण्डा चलने से सिर फुटौवल की भी खबर है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है।

दूसरे दिन भी लोगों का बचें कूचे  लोगों के घरों में आना जाना बना रहा। कइयों भगवान के दरबार में पहुंचने का क्रम देखा गया। अहरौरा के सम्भ्रान्तों मे प्रमोद केशरी, समाजसेवी गोपाल दास गुप्ता, पूर्व प्रधान हिनौता अमर नाथ चौहान, अजीत चौहान, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार आत्मा प्रसाद त्रिपाठी का मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में पहुंचना हुआ और वे लोग मां के चरणों में शीश नवाये व आशीर्वाद लिये। इन लोगों ने अपनी तथा अपने सलामती का आशीर्वाद मांगा साथ ही साथ मुल्क में अमन-चैन, सुख-शान्ति की भी कामना की। कहीं से बेहद अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। होली त्योहार के सकुशल सम्पन्न होने की ख़बर है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *